Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

शादी के एक दिन पहले गायब हुई दुल्हन, पिता ने लगाए प्रेमी पर ये गंभीर आरोप

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 2:17 PM IST

Chaurasi: डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में आज एक युवती की शादी होनी थी लेकिन युवती शादी के ठीक एक दिन पहले घर से लापता हो गई. इधर युवती के पिता ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दी है. जिसमे पिता ने उसके प्रेमी द्वारा भगा ले जाने के आरोप लगाए है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के धम्बोला गांव में शादी के एक दिन पहले युवती के गायब हो जाने का मामला सामने आया है. धम्बोला निवासी युवती के पिता भूरालाल यादव ने धम्बोला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में भूरालाल यादव ने बताया कि उसकी बेटी वंदना यादव की आज शादी थी. कल सुबह करीब 8 बजे के आसपास कोई सामान लेने वंदना घर से बाजार जाने के लिए निकली थी. इसके बाद वंदना यादव वापस घर नहीं लौटी.

इधर काफी देर तक वंदना के घर नहीं लौटने पर युवती के घर वाले काफी घबरा गए. इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. इधर युवती के परिजनों को युवती के प्रेमी धम्बोला निवासी चिराग पंड्या पर संदेह हुआ तो परिजनों ने चिराग पंड्या के घर पर जाकर तलाश की. परिजनों को पता चला की चिराग पंड्या भी घर से गायब है. जिस पर युवती की पिता भूरालाल यादव धम्बोला थाना पहुंचे और थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी.

रिपोर्ट में भूरालाल यादव ने धम्बोला निवासी चिराग पंड्या द्वारा उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. इधर धम्बोला थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर युवती के शादी के एक दिन पहले गायब हो जाने से घर में शादी का मंडप सजा का सजा ही रह गया.

Related posts

छगन भुजबल के बयान से महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल, बोले – ‘नवंबर में ही दे चुका मंत्री पद से इस्तीफा’

Padmavat Media

शक और शराब ने उजाड़ा परिवार, 12 साल तक झेलती रही पति की ज्यादती, फिर बच्चों समेत उठाया खौफनाक कदम

Padmavat Media

“प्यार में न बोलने के कारण आखिर कब तक लड़कियों के साथ होती रहेगी हिंसा?” – पीयूष सिंह पटेल 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!