Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

शिव शंकर गौशाला में कुण्डिया व भगवती देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर कुण्डियो का उद्घाटन व गायों को हरा चारा खिलाया- कैलाश चौधरी

Reported By : Padmavat Media
Published : September 11, 2022 7:52 PM IST

शिव शंकर गौशाला में कुण्डिया व भगवती देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर कुण्डियो का उद्घाटन व गायों को हरा चारा खिलाया- कैलाश चौधरी

उदयपुर  के शिव शंकर गौशाला में भगवती एंड भगवती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित कुण्डियो का उद्घाटन समाज सेवी कैलाश चौधरी ने फिता काटकर किया। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि गायों के पिने का पानी व घास डालने के लिए 51 हजार रुपए सहयोग से भगवती एंड भगवती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कुण्डियो का निर्माण करवाया। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य भगवती देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर कुण्डियो का उद्घाटन समाजसेवी कैलाश चौधरी द्वारा किया गया। मधुबाला पूर्बिया ने गायों को गुड़ व रोटियां खिलाई। ट्रस्ट द्वारा 5100 रुपए का हरा चारा गायों को खिलाया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह चौहान, डॉ भुपेंद्र शर्मा, कैलाश चौधरी, नरेश पूर्बिया व मधुबाला पूर्बिया उपस्थित थे। गौशाला के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने कैलाश चौधरी का उपरणा ओढ़ाकर , गौमाता का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

Related posts

लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब के गौरव थतै बने राष्ट्रीय सचिव

Padmavat Media

बैटरी बनाने वाली कंपनी Okaya अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर करेगी लॉन्च, जानिए कीमत

Padmavat Media

गंगा की धारा ने बदला अपना रुख अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!