Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशधर्म-संसारमहाराष्ट्रराज्य

श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिमाएं स्थापित व कलश की स्थापना कर ध्वज के साथ हुआ संपन्न।

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : February 19, 2022 2:34 AM IST
Updated : February 20, 2022 12:31 AM IST

श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिमाएं स्थापित व कलश की स्थापना कर ध्वज के साथ हुआ संपन्न।

मुंबई : श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल, मुंबई के तत्वाधान में मुंबई के मीरा-भाईंदर में श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर, मीरा-भाईंदर मुंबई में दो दिवसीय भव्य ऐतिहासिक सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रतिमाएं स्थापित व शिखर पर कलश की स्थापना कर ध्वज साथ संपन्न हुआ। महाराष्ट्र राज्य में श्री गातोड़ जी बावजी का यह पहला मंदिर है। पत्रकार पवन जैन पदमावत ने बताया महाराष्ट्र राज्य में पहली बार श्री गातोड़ जी बावजी का मंदिर बना है और भव्य ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में श्री गातोड़ जी बावजी की भव्य रुप से प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान गातोड़ जी बावजी की प्रतिमा के साथ गणपति, शिव-पार्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती हुई। 30 जनवरी को वीरपुरा जयसमंद के श्री गातोड़ जी बावजी के मुख्य धाम में श्री गातोड़ जी बावजी की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। 31 जनवरी को श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल मुंबई के कार्यकर्ताओं ने श्री गातोड़ जी बावजी की प्रतिमा लेकर मुंबई पहुंचे। मुंबई के मीरा भायंदर में 14 फरवरी को श्री 1008 श्री गातोड जी भक्त मंडल मुंबई के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री गातोड़ जी बावजी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। श्री गातोड जी बावजी के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर श्री 1008 श्री गातोड जी भक्त मंडल मुंबई के कार्यकर्ता कई महीनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। श्री गातोड जी बावजी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मीरा-भाईंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, मीरा-भाईंदर की महापौर डिंपल मेहता, मीरा-भाईंदर के उपमहापौर हंसमुख मेहता, नगरसेवक नरेंद्र पाटील एवं अहमदाबाद से समाज सेवक केसूलाल मालवीय उपस्थित हुए। श्री गातोड जी बावजी के मंदिर में हवन पूजन कर महाआरती की गई। वीरपुरा के गातोड़ जी बावजी मंदिर के मुख्य भोपाजी मोहनलाल औदिच्य, भोपाजी रमेश सुथार एवं श्री 1008 श्री गातोड जी भक्त मंडल मुंबई के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना कर ध्वज चढ़ाया गया।  कार्यक्रम में देर शाम तक कथावाचक राम जी राव पार्टी द्वारा श्री गातोड़ जी की कथा का वर्णन किया साथ ही देर रात तक भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें गायक शंकरपुरी, भोपाजी नारायण लाल तेली चावंड, सूरज चौबीसा एवं नारायण नागदा आदि ने गणपति, श्री गातोड़ जी, भेरुजी, माताजी और शिव-पार्वती के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर कोटवाल परिवार से पन्नालाल शर्मा, हेमंतपुरी गोस्वामी सहित मारवाड़, मेवाड़, वागड़, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदी श्री 1008 श्री गातोड जी मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई के पदाधिकारी एवं कई भक्तजन मौजूद थे।

Related posts

अडिंदा में स्वाध्याय भवन का हुआ शिलान्यास

Padmavat Media

कमल ठोलिया श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय श्रमणसेवा सहमंत्री मनोनित

Padmavat Media

उदयपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का सम्मान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!