Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराज्य

संजय राउत की संपत्ति कुर्क: 1034 करोड़ रुपये के चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, शिवसेना नेता बोले- किसी से नहीं डरता

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : April 5, 2022 4:38 PM IST
Updated : April 13, 2022 12:41 PM IST

संजय राउत की संपत्ति कुर्क: 1034 करोड़ रुपये के चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, शिवसेना नेता बोले- किसी से नहीं डरता

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया।

इस बीच संजय राउत ने भी अपने ऊपर हुई ईडी की कार्रवाई पर रिपोर्टर्स से बात की। उन्होंने कहा, “मैं किसी से नहीं डरता। मेरी संपत्ति जब्त कर लें, या मुझे गोली मार दें या मुझे जेल में डाल दें। संजय राउत बालासाहेब ठाकरे को मानने वाला है और एक शिवसैनिक है। वह लड़ेगा और सबका खुलासा करेगा। मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। उन्हें घूमने दें। आखिर में जीत सत्य की ही होगी।”

पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई

इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जमीन के टुकड़े (भूखंड) और फ्लैट को फ्रीज करने के लिए एक अस्थायी कुर्क के आदेश जारी किए हैं। यह कुर्की मुंबई में एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के भूमि ‘घोटाले’ से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है।

फरवरी में संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को किया गया था गिरफ्तार

ईडी ने इस मामले में महाराष्ट्र के बिजनेसमैन प्रवीण राउत को फरवरी में गिरफ्तार किया था और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की थी। एजेंसी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले और प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ उनके कथित संबंधों के संबंध में भी पूछताछ की थी।

Related posts

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

नियमतीकरण की मांग को लेकर संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा प्रदेश सचिव निवेदिता ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

वीर शिरोमणि कबड्डी प्रतियोगिता चावंड का हुआ भव्य समापन।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!