Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

संभावित चक्रवात के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 10:45 AM IST
Updated : June 15, 2023 10:45 AM IST

संभावित चक्रवात के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

नागौर । मौसम विभाग की सूचना के अनुसार 14 जून से 17 जून तक अरब सागर से उठे संभावित तूफान के संबंध में जिला कलक्टर द्वारा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार संभावित तूफान के जिले में प्रभाव को देखते हुए आमजन ऐहतियात तौर पर सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि तूफान के दौरान सभी लोग घरों के अंदर रहे, बड़े पेड़ों के नीचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े ना रहें। तूफान के दौरान खुले मैदान में होने पर नीचे लेट जाएं, पशुओं को पेड़ से ना बांधे, बिजली के उपकरणों को संपर्क से हटा दें, बिजली के खंभों, टीनशेड तथा बड़े होर्डिग्स लगे स्थानों से दूर रहे तथा नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें। साथ ही जिला कलक्टर ने चक्रवात आने की संभावना के मद्देनजर 14 जून से 17 जून तक सभी कार्यालय खुले रखने एवं सभी अधिकारी व कार्मिकों को पूर्व अनुमति बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए है।

Related posts

मेघवाल समाज द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न। विधायक प्रीति शक्तावत ने की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा

Padmavat Media

हिंदुओं की रक्षा करो… बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने पीएम नरेंद्र मोदी को कड़े कदम उठाने के लिए लिखा पत्र

Padmavat Media

संगीत शिरोमणि संघवी राजेंद्रजी करनपुरिया को देशभर से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त हुईं

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!