Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देश

समूह के अंतर्गत काम तो मिला, लेकिन पैसा नहीं

Reported By : Padmavat Media
Published : January 29, 2023 7:40 PM IST

समूह के अंतर्गत काम तो मिला, लेकिन पैसा नहीं

उत्तर प्रदेश/ललितपुर । जनहित के लिए सरकार की बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं लेकिन महिलाओं के रोजगार के लिए ये पहली योजना है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई है। राज्य ग्रामीण रोजगार मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को 10 से 12 लोगों का समूह बनाकर कर कोई काम शूरू करना होता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो और वो आत्मनिर्भर स्वावलंबी बन सकें। लेकिन अगर इस योजना के अंतर्गत सरकारी कर्मचारी सही तरीके से, इसके उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करते तो शायद महिलाएं आत्मनिर्भर भी बनती और औरों को भी बना पाती।

ललितपुर के महरौनी ब्लॉक के गुन्दरापुर गांव में सुलभ शौचालय में काम कर रही महिलाओं का आरोप है कि वो दो साल से इस योजना के तहत काम कर रही हैं। रोज़ाना दो किलोमीटर पैदल चल कर रोज काम करने आती हैं लेकिन दो साल में सिर्फ तीन महीने का 9000 रूपए प्रति माह के हिसाब से 27 हजार आया था। और तब से अब तक कोई पैसा नहीं आया है। इन लोगों ने महरौनी में जाकर कई बार शिकायत भी की लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

ये महिलाएं रोज पैदल जाकर शौचालय की साफ सफाई करती हैं। यहाँ पानी की सुविधा भी नहीं है तो दूर दराज़ लगे हैंडपंप से पानी भी लाना पड़ता है।

सर्फ, झाड़ू हार्पिक का खर्च भी इन महिलाओं को अपने पास से ही देना पड़ता है।

गांव के प्रधान रौशन का कहना है कि फिलहाल सचिव छुट्टी पर हैं, जैसे ही वो छुट्टी से वापस आती हैं, वो महिलाओं को पैसे देने के लिए आवेदन करवा देंगे।

Related posts

किसान मोर्चा के आहवान पर मजदूर किसान संगठन ने कि नुक्कड़ सभा, निकाला जुलूस

Padmavat Media

भाजयुमो का रीट मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन सौपा ज्ञापन

सदियों से सशक्त रही हैं मेवाड़ की महिलाएं, गौरव भरा है मेवाड़ का इतिहास – निवृत्ति कुमारी मेवाड़

Leave a Comment

error: Content is protected !!