Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

सराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिन मे दो हादसे मासूम छात्रा ओर युवक की पर मौत

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : August 10, 2022 6:03 PM IST
Updated : August 11, 2022 2:36 AM IST

सराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिन मे दो हादसे मासूम छात्रा ओर युवक की पर मौत

उदयपुर । उदयपुर जिले के सराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब साढ़े सात बजे आठ वर्षीय मासूम को बाइक ने टक्कर मेरी जिसकी मौके पर मौत हो गई । बालिका अपने घर से बिचला फला स्कूल जाते समय बाइक ने टक्कर मारी सराडा थाना के पांडर कुई़ के समीप हुआ हादसा पाल सराडा स्कूल में तीसरी कक्षा की थी छात्रा मासूम का शव सराडा अस्पताल मे रखवाया पुलिस थाना परिसर मे परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे समझाइश कर शव परिजनों को सुपुर्द किया । दूसरा हादसा दोपहर में डायली घाटी में हुआ हादसा बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक साथी घायल हो गया ।ज्ञातव्य है कि विकास मीणा पिता गौतम मीणा और सोहन पिता गमीर जी निवासी सरसिया दोनों युवक चावंड कोचिंग के लिए जा रहे थे बीच रास्ते में डायली घाटी के समीप सामने से आएगी जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया सरसिया निवासी विकास मीणा उम्र 17 वर्ष मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया । जिसे सराडा से उदयपुर के लिए रेफर कर दिया मोके पर चावंड पुलिस चौकी के गोविन्द हेड कास्टेबल ओर अनिल कास्टेबल मौके पर पहुंचे ओर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे मृतक का शव सराडा मोर्चरी मे रखा गया है ।

Related posts

गैर सरकारी स्कूलों की एक दिवसीय कार्यशाला 17 मार्च को डबोक में 

Padmavat Media

Early Marriage Tips: शादी नहीं हो रही? ये उपाय करते ही पूरी हो जाएगी सच्‍चे जीवनसाथी की तलाश! तुरंत आजमाएं

Padmavat Media

वॉल्वो कार इंडिया ने गुजरात में पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड लॉन्च किया है पेश है नया S90 और नया XC60 आकर्षक वॉल्वो सर्विस पैकेज के साथ XC90 पेट्रोल जल्द लॉन्च

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!