Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

सागवाड़ा में महंत अच्युतानंद महाराज पर पथराव के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : November 27, 2023 7:23 PM IST

सागवाड़ा में महंत अच्युतानंद महाराज पर पथराव के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर। डूंगरपुर के सरोदा थाना पुलिस ने नेवडी पुल के पास महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर पथराव करने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से चोरी, लूट, रेप और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सागवाड़ा डीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि 25 नवम्बर की रात को महंत अच्युतानंद महाराज सरोदा में अपने माता-पिता से मिलने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार में सवार होकर साबला लौट रहे थे। इस दौरान सरोदा-साबला मार्ग पर नेवड़ी पुल के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया था। पथराव में महंत अच्युतानंद महाराज घायल हो गए थे। जिसके बाद लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए कंडोला निवासी अशोक पुत्र देवराम परमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में कार पर पथराव की घटना को करना कबूल किया है। इसके साथ ही एक अन्य कार पर भी पथराव की घटना को कबूल किया है। डीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट, रेप और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

मेघवाल समाज द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न। विधायक प्रीति शक्तावत ने की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा

Padmavat Media

પ્રેરણાજન સહયોગ ફાઉન્ડેશન દ્વારા અમદાવાદમાં કુપોષણ મુક્ત શિક્ષા યુક્ત અભિયાન

Padmavat Media

बिजनेस सर्कल इंडिया की वर्कप्लेस विजिट में व्यापार वृद्धि पर चर्चा : मुकेश माधवानी

Padmavat Media News

Leave a Comment

error: Content is protected !!