Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी खाते बची, गनीमत रही कि बस में विद्यार्थी सवार नहीं

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:48 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:48 PM IST

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी खाते बची, गनीमत रही कि बस में विद्यार्थी सवार नहीं

खेरवाड़ा/ब्यूटी हेड रिपोर्ट,खेरवाड़ा उपखंड के ग्राम कारछा के पास निजी स्कूल कि बस अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए बच गई, अभिभावकों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अपोलो स्कूल बस सुबह स्कूल के विद्यार्थी कों लेने जा रही थी , बस अचानक संतुलन बिगड़ जाने से अनियंत्रित होकर पलट सकती थी, लेकिन बस पलटी खाते खाते बच गई अच्छा हुआ की उस समय स्कूल बस में विद्यार्थी सवार नहीं थे, अगर विद्यार्थी सवार होते ओर पलटी खा जाती तो जन हानि ओर भारी बड़ा हादसा हो सकता था, झूथरी के अभिभावक गोपाल सिंह ने निजी स्कूल संचालन के मालिको से निवेदन किया कि निजी स्कूल के वाहन चालक समय कवर करने के चक्कर में देर हो जाने से वाहन को तेज़ रफ्तार में चलाते है जिससे कभी भी हमारे बालको के साथ हादसा हो सकता है अतः समय से पहले वाहन लेकर निकलने के दिशा निर्देश स्कूल के संचालन कर्ता अपने वाहन चालक को देवे ताकि हादसे को होने से रोका जा सके।

Related posts

रेल मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए : राजलाल सिंह पटेल

Padmavat Media

पदमावत मीडिया ख़बर का हुआ असर, वितरक ने स्कूल पोषाहार कोम्बो किट की कम सामग्री पुनः लौटाई खेरवाड़ा उपखंड के पहाड़ा स्कूल का था मामला

Padmavat Media

महावीर प्लेसमेंट ड्राइव में मिला विद्यार्थियों को मनचाहा पैकेज

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!