Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हल्की बारिश से ही बिजली हो रही है गुल, ग्रामीण हो रहे है परेशान,बांसवाड़ा मुख्यालय के गांव बडवी की समस्या

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 29, 2021 1:13 PM IST
Updated : May 27, 2022 9:43 AM IST

हल्की बारिश से ही बिजली हो रही है गुल, ग्रामीण हो रहे है परेशान,बांसवाड़ा मुख्यालय के गांव बडवी की समस्या

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से मात्र 3 से 4 किलोमीटर दूर गांव बडवी में प्री मानसून से पूर्व ही बिजली के गुल होने से ग्रामीण बहुत परेशान है, यहां तकरीबन 180 से 200 के आस पास विद्युत उपभोक्ता है, ओर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बिजली की हमेशा आंख मिचोनी से ग्रामीण परेशान है,ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश व हवाओं में बिजली गुल होना मानो स्थाई समस्या बन गई है। बिजली विभाग सुधार की बात कह कर सप्लाई व्यवस्था को बेहतर करने की बात तो करती है, लेकिन समस्या और गहराती जा रही है। जब से बिजली आपूर्ति ठेके में गई है तब से परेशानी ओर बढ गई है हल्की बारिश के बाद ही घंटों तथा कभी-कभी रात भर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। पावर सब स्टेशन में आई छोटी-मोटी गड़बड़ी को समय रहते ठीक नहीं किया जाता है। धीरे-धीरे समस्या बड़ी होती जाती है। लगातार फाल्ट, जंफर कटने, शार्ट लगने की समस्या बनी रहती है। इन दिनों में तार में कहीं-कहीं पेड़ की डाली सट जाती है। इस कारण बार-बार फाल्ट आ जाता है। ग्रामीणों में बार बार हो रही विद्युत4 कटौती ओर फाल्ट से काफी रोष व्याप्त है .

Related posts

अहमदाबाद में दो दिवसीय फैशन प्रदर्शनी का आयोजन

Padmavat Media

संजय राउत की संपत्ति कुर्क: 1034 करोड़ रुपये के चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, शिवसेना नेता बोले- किसी से नहीं डरता

Padmavat Media

वुमन्स टीम इंडिया vs इंग्लैंड वनडे सीरीज : 17 साल की शैफाली वनडे में डेब्यू के लिए तैयार, टी-20 में नंबर-1 ओपनर पहले ही टेस्ट में 2 फिफ्टी लगा चुकीं

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!