Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

अवैध पिस्टल एवम 6 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर शहजाद गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 12, 2023 3:40 PM IST

उदयपुर,जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव द्वारा अवैध आग्नेय शस्त्र के विरुद्ध अधिकाधिक कार्यवाही तथा धरपकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किए गए थे जिसकी पालना में मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर,तथा शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व उदयपुर के सुपरविजन व दिशा निर्देश में योगेंद्र कुमार व्यास पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सविना मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11 जुलाई 2023 को बरकत कॉलोनी में जाने वाले रोड सेक्टर 12 से एक व्यक्ति शहजाद खान उर्फ सराडी पिता बेहराम खान जाति मुसलमान उम्र 51 साल निवासी पलटन मोहल्ला थाना सराडा जिला उदयपुर हॉल मुर्शीद नगर थाना सविना उदयपुर को दौरान ए गश्त चेक किया जिसके पास एक अवैध देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस मिले जो अवैध होने पर अभियुक्त शहजाद खान उर्फ सराडी पिता बेहराम खान को थाना सविना उदयपुर को धारा 3/25,5/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस को जब्त किया गया,मामले के संबंध में थाना सविना पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है,कार्यवाही करने वाली टीम में योगेंद्र कुमार व्यास थानाधिकारी सविना,नरेश कुमार सउनि.,रामस्वरूप हेड कानि 1997,अखिलेश्वर हेड कानि 1203,जितेंद्र का.नि 1917,रघुनाथ राम का.नि 2046,कालूराम का.नि 2459,किशोर का.नि 3102,कमलेश कुमार का.नि 2472,मुकेश कुमार का.नि 847 रहे

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के लिए नया साल- लक्ष्मी ठाकुर नाथद्वारा 

Padmavat Media

सुरेन्द्र सिंह गौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : अखिल भारतीय युवा संघ की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

अनुच्छेद 342 धर्मान्तरण का बहुत बडा कारण बन गया है, कांग्रेस ने जनजाति को विदेशी मिशनरी के भरोसे छोड दिया : सांसद मन्नालाल रावत

Padmavat Media News

Leave a Comment

error: Content is protected !!