Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़तमिलनाडुधर्म-संसार

आचार्यश्री से आगामी चातुर्मास के लिए की गई विनती

Reported By : Padmavat Media
Published : February 9, 2023 11:27 AM IST

आचार्यश्री से आगामी चातुर्मास के लिए की गई विनती

रिपोर्ट : दिनेश सालेचा
मदुरै/तमिलनाडु । श्री सुमतिनाथ जैन नया मंदिर ट्रस्ट के शिष्टमंडल में इरोड श्री जैन श्वेताम्बर संघ वासुपूज्य मन्दिर समीप भवन में विराजित आचार्यश्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा आदि ठाणा के दर्शन वन्दन कर कुशलक्षेम पूछी । श्री संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि मदुरै श्री सुमतिनाथ जैन नया मंदिर ट्रस्ट द्वारा आगामी 2023 के चातुर्मास के लिए विनति की गई। ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी मीठालाल सालेचा, देवीचंद पालगोटा, बगदराज बागरेचा, कांतिलाल बालड़, वीरचन्द नाहटा, मंगलचंद सालेचा, राजेन्द्र चौपड़ा, सहित संघ के सुमेरमल जीरावला, तिलोकचंद गुलेच्छा, अरविंद जैन, रमेश रांका, रमेश छाजेड़, प्रकाश सालेचा, दिलीप जैन, हितेश सदानी, श्री जैन युवा मंच अध्यक्ष जयंतीलाल कांकरिया व कई सदस्यों की उपस्थिति रही । आचार्यश्री ने इस मौके पर कहा कि मदुरै नया मंदिर ट्रस्ट की चातुर्मास करवाने की भावभरी विनती को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा। उसकी सुचना अतिशीघ्र दे दी जाएगी । इससे पूर्व ट्रस्ट मंडल कोयम्बटूर, इरोड, में विनती करने पहुँचा था । श्री जैन श्वेताम्बर संघ इरोड के संतोष मेहता सहित ट्रस्ट मण्डल ने सभी का तिलक द्वारा सम्मान किया ।

Related posts

हस्तशिल्पियों की मांग पर जिला कलेक्टर ने मेला दो दिन के लिये आगे बढ़ाया अब मेला 6 अगस्त तक चलेगा रसराज महोत्सव

Padmavat Media

जैन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को भावी तीर्थकर माना : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री 

Padmavat Media

वरदान संस्थान द्वारा आयोजित सराड़ा में आयोजित हुआ हर घर दिवाली कार्यक्रम

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!