Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और मिठाई पेकेट बांटे।

Reported By : Padmavat Media
Published : October 27, 2022 7:14 PM IST

भींडर। चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागरजी गुरुदेव की मंगल प्रेरणा, आशीर्वाद से आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर (रजि.) द्वारा दीपावली एवं भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष में आओ बाटे खुशियों के पल अभियान की शुरुआत भींडर – कानोड़ रोड पर डाबियो का खेड़ा स्कूल के पास बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और मिठाई पैकेट का वितरण के साथ समारोह पूर्वक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वरूप सिंह राणावत ने की। मुख्य अतिथि भगवत सिंह शक्तावत, विशिष्ठ अतिथि इंद्रदास वैष्णव, रणजीत सिंह शक्तावत, ईश्वर प्रजापत ,हिमांशु आमेटा,महेंद्र स्वर्णकार , सुनील स्वर्णकार मौजूद थे । साथ ही कानोड़ नगरपालिका क्षेत्र के अचलाना रोड पर स्थित बस्ती में पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में और हिंता, बडगांव में विक्रम सिंह देवड़ा के निर्देशन में ज़रूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट व मिठाई पैकेट वितरित किए गए । फाउंडेशन द्वारा 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और 251 परिवारों को मिठाई पैकेट वितरण किए गए । संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बस्तियों में सभी जरूरतमंद परिवारों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और व्यसन मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। संस्था के महामंत्री जय प्रकाश जैन सूरत ने इस कार्य में आर्थिक सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Related posts

श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिमाएं स्थापित व कलश की स्थापना कर ध्वज के साथ हुआ संपन्न।

Padmavat Media

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

Padmavat Media

श्री महावीर कॉलेज में रक्तदान शिविर में 46 यूनिट ब्लड एकत्र

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!