Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

Balrampur news: वन विभाग के चौकीदार से मारपीट, इस बात पर युवकों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से की पिटाई

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : May 31, 2023 7:15 PM IST
Updated : May 31, 2023 7:17 PM IST

Balrampur news: वन विभाग के चौकीदार से मारपीट, इस बात पर युवकों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से की पिटाई     

बलरामपुर। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम ठरकी में प्लांटेशन की देखरेख कर रहे वन विभाग के चौकीदार से 4 लोगों ने बुरी तरह मारपीट किया है। प्लांटेशन में मवेशी चराने की बात को लेकर विवाद हुआ और फिर चौकीदार की पिटाई कर दी गई। मामले में आहत ने राजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकीदार का नाम संगु है। बताया जा रहा है की वह प्लांटेशन की रखवाली कर रहा था तभी प्लांटेशन में मवेशी चराने की बात को लेकर 4 युवकों से उसका विवाद हो गया। इसी बात पर युवकों ने उसकी बेदम पिटाई कर दिया। मारपीट के दौरान चौकीदार जान बचाकर वहां से भागा और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। चौकीदार के साथ लात मुक्का और लाठी डंडे से मारपीट की गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पदमावत मीडिया से योगेश जोशी की रिपोर्ट

Related posts

उद्यम प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 22 जून को आयोजित होंगे शिविर

Padmavat Media

निर्मल पण्डित बने मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संभागीय अध्यक्ष

Padmavat Media

गींगला पुलिस की बड़ी सफलता: घर में घुसे दो चोर गिरफ्तार, बड़ी चोरी की वारदात टली

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!