Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरातटॉप न्यूज़देशमनोरंजनमहाराष्ट्रराज्य

आलिया भट्ट और आयुष्‍मान खुराना उमैना एवं शमीम के किरदारों के लिये बिल्‍कुल परफेक्‍ट हैं’’ : निर्देशक काशिफ निसार

Reported By : Padmavat Media
Published : March 9, 2022 6:54 PM IST
Updated : March 9, 2022 6:55 PM IST

आलिया भट्ट और आयुष्‍मान खुराना उमैना एवं शमीम के किरदारों के लिये बिल्‍कुल परफेक्‍ट हैं’’ : निर्देशक काशिफ निसार

ज़िदगी के आगामी ऑरिजिनल ‘मिसेज एंड मिस्‍टर शमीम’ को इसमें दिखाई गई अनूठी प्रेम कहानी के लिये दर्शकों एवं समीक्षकों दोनों से ही काफी तारीफ एवं सपोर्ट मिल रहा है। इस शो का प्रीमियर 11 मार्च 2022 को Zee5 पर किया जायेगा। इसमें नुमान ईजाज और सबा कामर (बॉलीवुड की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘हिन्‍दी मीडियम’ में इरफान खान के अपोजिट)

प्रमुख किरदार निभाते नजर आयेंगे। बेहतरीन कलाकारों एवं अनूठी कहानी वाली इस ऑरिजिनल के निर्देशक हैं-काशिफ निसार। हाल ही उन्‍होंने बताया कि यदि उन्‍हें ‘मिसेज एंड मिस्‍टर शमीम’ में अपनी किसी पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी को कास्‍ट करने का मौका मिलता, तो वे किसे लेना पसंद करते।

काशिफ निसार ने इस बारे में अपनी राय देते हुये कहा, ”भारत में आज कई बेमिसाल एवं विविधतापूर्ण प्रतिभायें हैं। हमें हर दिन नई प्रतिभा को देखने का मौका मिलता है और हम उनके कमाल के परफॉर्मेंस का आनंद उठाते हैं। इसी तरह यदि मुझे ‘मिसेज एंड मिस्‍टर शमीम’ में बॉलीवुड के किसी कलाकार को कास्‍ट करने का मौका मिलता, तो मैं निश्चित रूप से आलिया भट्ट और आयुष्‍मान खुराना को चुनता। आलिया ने बहुत कम उम्र में ही खुद को एक दमदार परफॉर्मर के रूप में साबित किया है और उनकी हर भूमिका उनके द्वारा पहले निभाये गये किरदारों से बिल्‍कुल अलग होती है। दूसरी ओर, आयुष्‍मान खुराना ने हमेशा ही ऐसे अनछुये विषयों को उठाया है, जो चुनौतीपूर्ण होते हैं और उन्‍हें अपने अभिनय कौशल को साबित करने में सक्षम बनाते हैं। मुझे लगता है कि मिसेज और मिस्‍टर शमीम के रूप में इन दोनों की जोड़ी कमाल की होती।”

काशिफ निसार और मिसबाह शफीक द्वारा निर्मित, ‘मिसेज एंड मिस्टर शमीम’ सच्चे रिश्ते की एक अलग तरह की कहानी है जोकि दोस्ती से शुरू होकर एक साथ उम्र गुजारने के मुकाम तक पहुंचती है। इसमें इस पूरे सफर के दौरान घटी हर घटना को खूबसूरती से पिरोया गया है।

~ ज़िदगी ऑरिजिनल मिसेज एंड मिस्‍टर शमीम Zee5 पर स्‍ट्रीम होगी ~

Related posts

श्रीलंका: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने हटाया आपातकाल, जानिए इस संकट से जुड़ी प्रमुख बातें

Padmavat Media

रक्तदान शिविर: रीको निदेशक परिहार के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 7 जुलाई को 

Padmavat Media

पंचाल बने पाटिया मण्डल अध्यक्ष , उदयपुर काँग्रेस देहात ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

Leave a Comment

error: Content is protected !!