Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़पदमावत मीडिया चैनलराजस्थान

ईश्वर लाल सुथार हुए जोधपुर में जीव दया सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित

Reported By : Padmavat Media
Published : October 18, 2023 11:38 AM IST

ईश्वर लाल सुथार हुए जोधपुर में जीव दया सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित

जोधपुर। राजस्थान के सलूम्बर जिला के नयागांव निवासी समाज सेवा के क्षेत्र में कर्तव्य निभा रहे ईश्वरलाल सुथार को पदमावत मीडिया की ओर से जीव दया सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्र जोधपुर से डॉ राजेश सोलंकी ने ईश्वर लाल सुथार को सम्मान पत्र प्रदान किया। साथ ही उपरना व शाॅल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार भी किया गया। पदमावत मीडिया के प्रधान सम्पादक पवन जैन पदमावत ने बताया की ईश्वर लाल सुथार सलूम्बर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में ई-मित्र के माध्यम से कई जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। साथ ही समाज सेवा के माध्यम से ईश्वर लाल सुथार अब तक कई प्रकार से जीव दया के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Related posts

राइजिंग राजस्थान के तहत एमओयू का हो रहा त्वरित क्रियान्वयन

Padmavat Media

भारत जोड़ो पदयात्रा के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा ने निकाली पदयात्रा

Padmavat Media

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!