Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

उद्यम प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 22 जून को आयोजित होंगे शिविर

Reported By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 11:10 AM IST

उद्यम प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 22 जून को आयोजित होंगे शिविर

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली बैठक
रामेश्वर सोनी 
नागौर । डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 22 जून को आयोजित होने वाले शिविर के सम्बन्ध में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने योजनान्तर्गत वितीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में वितीय संस्थाओं को प्रेषित आवेदन पत्रों एवं वितीय संस्थाओं के स्तर पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने 22 जून को आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयकों के बैठक में अनुपस्थित होने पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक को डीएलएसी पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में जिला उद्योग एंव वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक बजरंग सांगवा ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा संख्या 182 के अनुसार राज्य के समग्र औद्योगिक विकास में अनुसुचित जाति/अनुसूचित जनजाति की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है। इसके तहत 25 लाख रु. से 10 करोड़ रु. तक ऋण सुविधा प्रदान कर ब्याज पर अनुदान भी दिया जाता है। इसके तहत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 25 लाख रुपए मार्जिन मनी अनुदाय देय होगा।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक किशनाराम लोल,, जिला रोजगार अधिकारी दिनेश कटानिया, सीबीआई बैंक के दीनाराम, ऐक्सिस बैंक के गोपालराम, इण्डियन बैंक से रामनारायण यादव, सिटी यूनियन बैंक से सुरेश दायमा, आईडीएफसी बैंक से लोकेश जैन, बैंक ऑफ बड़ौदा से प्रदीप सिंह सांखला, बैंक ऑफ इण्डिया से हरेन्द्र गहलोत, आईसीआईसी बैंक से निशान्त, एचडीएफसी बैंक से पुष्पेन्द्र सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts

पहाड़ो पर हो रही बारिश को देखते हुए कोई भी लापरवाही न बरती जायेः-अविनाश कुमार

Padmavat Media

ऊर्जा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर

Padmavat Media

ऋषभदेव । विकास पुरूष डॉ परमार का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत।

Leave a Comment

error: Content is protected !!