Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

उषा जैन बनी श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के अंतर्गत ग्लोबल वुमन फोरम की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मनोनित

Reported By : Padmavat Media
Published : August 3, 2022 5:20 PM IST

उषा जैन बनी श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के अंतर्गत ग्लोबल वुमन फोरम की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मनोनित

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा से जैन समाज के स्व श्री स्वरुपचंद जी आगरा की पुत्रवधू, महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा, धर्म परायण, दानवीर, सरल हृदयी उषा विमलेश जैन को श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के अंतर्गत ग्लोबल वुमन फोरम की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मनोनित किया है। यह नियुक्ति श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत व राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कमल जैन दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश हिंसावत मुंबई, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश संघवी बांसवाड़ा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पारस लोहाडे नाशिक, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुजाता शाह पुणे ने उन्हें उनकी सक्रियता सुयोग्यता व ग्लोबल महासभा के प्रति दीर्घकालीन लगाव को दृष्टिगत रखते हुए मनोनीत किया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा दिगंबर जैन समाज के लिऐ कई ऐसे नए-नए सामाजिक योजनाएं लेकर आ रहा है जैसा की अभी श्रवण आरोग्य योजना, निर्मल ग्लोबल छात्रवृत्ति योजना, मस्ती की पाठशाला अभी ऐसे कई योजनाएं है। कमल ठोलिया ने बताया श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा दिगंबर जैन समाज के लिए एक बहुत ही बड़ा संगठन है जो समाज के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाई दी हैं। उक्त आशय की जानकारी पवन जैन पदमावत ने दी है।

Related posts

देमतीया हनुमान मंदिर का पाटोत्सव आयोजित

 5 माह से फरार नाबालिग के अपहरण, बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार 

Padmavat Media

प्रभु और भक्त का संबंध बताती है भक्तमाल कथा-आचार्य प्रमोद दास

Leave a Comment

error: Content is protected !!