Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने किया उदयपुर के नए एसपी का स्वागत

Reported By : Padmavat Media
Published : June 5, 2023 3:25 PM IST

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने किया उदयपुर के नए एसपी का स्वागत

उदयपुर । एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी एवं पदमावत मीडिया की ओर से सोमवार को उदयपुर के नए जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव का जिला में कार्यभार संभालने पर मनीषा चौधरी, मीनाक्षी जैन, करुणा चौधरी नें पदमावत मीडिया का सम्मान पत्र देकर व उपरना एवं शाॅल भेंटकर स्वागत सत्कार किया। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी की महिला सेल की सदस्य मीनाक्षी जैन ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ईमानदार व बहादुर पुलिस आफिसर हैं। उदयपुर से पुलिस मित्र की सदस्य मनीषा चौधरी ने कहां कि जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव स्वभाव से हंसमुख, अनुशासन प्रिय और प्रशासनिक लिहाज से बेहद कर्मठ पुलिस ऑफिसर हैं। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने उम्मीद जताई कि उनकी पोस्टिंग से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर और मजबूत होगी!

Related posts

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष बाठेडा ने किया विस्तार

धर्म जीवन के प्रत्येक पल, प्रत्येक व्यवहार में होना चाहिए – साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

वल्लभनगर पुलिस की चौथी बड़ी कार्यवाही गांजे सहित आरोपी को दबोचा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!