Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़मेघालय

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी, मेघालय टीम के सूचना पर जिला पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया

Reported By : Padmavat Media
Published : June 23, 2023 6:41 PM IST

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी, मेघालय टीम के सूचना पर जिला पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया

नोंगपोह । गुवाहाटी महानगर के वशिष्ठ थाना क्षेत्र की जोराबत पुलिस ने 19 जून को नकली नोट के कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 26 लखीमपुर निवासी जियाबुर रहमान के रूप में हुई है. एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी मेघालय टीम की रेखा सिंह व मीना सिंह के द्वारा दी गयी सूचना पर गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर को जानकारी के मुताबिक, 19 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे जोराबत पुलिस की टीम व एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी की जोईंट टीम ने 8 माइल गणेश मंदिर असम के पास ऑपरेशन चलाया. अभियान के दौरान, एक युवक को 24.5 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया । उधर पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की है। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर ने एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का आभार प्रकट किया।

Related posts

हिरणमगरी पुलिस ने 129.72 करोड़ रुपये की साईबर ठगी मामले में एक और अभियुक्त दिनेश चन्द्र मेनारिया को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

बूंदी के गोदाम में काम के दौरान 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

Padmavat Media

एमएलएसयू पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने किया कोटा स्थित ऐलन कोचिंग संस्थान का दौरा, उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!