Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

ओमीक्रोन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू

Reported By : Padmavat Media
Published : December 11, 2021 9:50 AM IST

ओमीक्रोन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू

मुंबई : कोविड महामारी के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर मुंबई में आज से दो दिनों के लिए आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगाई गई है, जिसके तहत रैलियों और प्रदर्शन पर रोक रहेगी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा जारी आदेश शनिवार और रविवार को 48 घंटों तक लागू रहेगा.

उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 के नए ओमीक्रोन स्वरूप से मानव जीवन को होने वाले खतरे के साथ ही अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में कानून एवं व्यवस्था बहाल रखने के लिए इसे जारी किया गया है.’

आदेश में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी.

Related posts

पीईईओ नेवातलाई के अधीन रा.प्रा.वि.लिंबादरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हुआ तो जिसके शुभारंभ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Padmavat Media

प्रतापगढ़ SP के बाद अब मंत्री के बहनोई पर गिरी गाज, राजस्थान के 8 लाख के घूसकांड में आया नया अपडेट

Padmavat Media

नयागांव पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायत का छात्रवृती पोर्टल पर नाम नहीं, सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृती से वंचित

Leave a Comment

error: Content is protected !!