Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

औदिच्य समाज पाणुन्द की बैठक संपन्न………

Reported By :
Published : June 18, 2023 8:54 PM IST

औदिच्य समाज पाणुन्द की बैठक संपन्न 

 

पाणुन्द

पाणुन्द गांव में लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट औदिच्य समाज पाणुन्द की सामान्य बैठक रविवार को औदिच्य समाज के नोहरे में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परसराम औदिच्य ने की। बैठक में समाज सुधार हेतु कई निर्णय लेते हुए यज्ञोपवित संस्कार में कपड़े प्रथा बंद करने की चर्चा कही गई। लक्ष्मीनारायण मंदिर औदिच्य समाज ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीलाल डूंगावत ने बताया की देवझूलनी एकादशी को समस्त औदिच्य समाज पाणुन्द के सभी लोगों को ठाकुर जी की रामरेवाड़ी में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम में औदिच्य समाज पाणुन्द की सभी निजी संपत्ति पर सरंक्षण व विकास कार्य हेतु चर्चा की गई।

औदिच्य समाज पाणुन्द की सामान्य बैठक होती हुई – पाणुन्द।

वहीं औदिच्य समाज द्वारा बनाए गए नर्व निर्मित महिला स्नान घर का उद्घाटन जगदिश पिता पन्नालाल डूंगावत परिवार द्वारा किया गया। बैठक़ में समाज सुधार व औदिच्य समाज के संगठन को मजबुत करने हेतु सभी ने अपने विचार विमर्श रखें। बैठक के अंत में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उदयपुर में रहने वाले पाणुन्द के औदिच्य समाज के सभी युवा व बुजुर्गो ने भी पहुंचकर हिस्सा लिया।

 

औदिच्य समाज पाणुन्द द्वारा नर्वनिर्मित महिला स्नानघर का उद्घाटन करते हुए- पाणुन्द।

Related posts

एसबीएम टीम प्रतापगढ़ ने छोटीसादड़ी के गाँवों का किया निरीक्षण

Padmavat Media

पारसोली थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई; मकान में बने बाड़े से 48 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त

Padmavat Media News

निशुल्क दवा योजना में लगे हेल्पर 12 वर्ष बाद 6500 पर कार्य करने को मजबूर,सरकार ने नही की कोई पहल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!