Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़नई दिल्ली

कार के सामने ऑटो लगाने से शुरू हुआ झगड़ा: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, सात घायल

Reported By : Padmavat Media
Published : July 13, 2022 12:13 PM IST

कार के सामने ऑटो लगाने से शुरू हुआ झगड़ा: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, सात घायल

नई दिल्ली । दरियांगज के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार दोपहर पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ऑटो चालक के बयान पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास और कार चालक की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मारपीट के दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुर्कमान गेट स्थित ऑटो स्टैंड पर एक कार खड़ी थी। मंगलवार दोपहर एक ऑटो चालक ने कार के आगे अपना ऑटो लगा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। कार मालिक सुई वालान निवासी उबैद (26) उसका भाई सरीम (24) और आरिफ (28) ने वहां ऑटो वालों की पिटाई कर दी।

मारपीट में तुर्कमान गेट निवासी ऑटो चालक आदिल (25), फुरकान (21), डैनियल (22) और मोहम्मद जावेद (60) घायल हो गए। मारपीट में तीनों भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गूगल मैपिंग व जिप नेट से लापता लड़कियाें को ढूंढा, नौकरी की तलाश में पहुंच गई थीं अमृतसर

Padmavat Media

छगन भुजबल के बयान से महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल, बोले – ‘नवंबर में ही दे चुका मंत्री पद से इस्तीफा’

Padmavat Media

नालियों और नालों की कमी से नगर में रहती हैं गंदगी…….

Leave a Comment

error: Content is protected !!