Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी की बिना नंबरी कार में 960 ग्राम अफीम का दूध ले जाते तस्कर गिरफ्तार,1.68 लाख नकद बरामद पुलिस से बचने आगे-पीछे के शीशे पर वकील का लोगो लगा रखा था, अलग-अलग नंबर की 05 नम्बर प्लेट भी मिली

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 3, 2021 3:03 PM IST
Updated : May 27, 2022 9:43 AM IST

जालोर। सांचौर पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबन्दी में बिना नम्बरी क्रेटा कार में सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 960 ग्राम अवैध अफीम का दूध व 1.68 लाख रुपये नकद बरामद किये है। कार की तलाशी में पुलिस को 05 अलग-अलग नम्बर प्लेट भी मिली है, जिनमे से एक पर सरपंच लिखा हुआ है।
जालोर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विकास पुनिया पुत्र सुख राम विश्नोई चितलवाना थाना क्षेत्र के गांव कुण्डकी का रहने वाला है। पुलिस की नजरों में धूल झोंकने के लिए आरोपित ने कार के आगे व पीछे वाले शीशे पर वकील का लोगो लगा रखा था।
एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एएसपी दशरथ सिंह व सीओ वीरेंद्र सिंह के सुपरविजन में सांचौर कस्बे में चार रास्ता के पास थानाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एसआई मूल सिंह और उनकी टीम ने आरोपित तस्कर को चोरी की कार में 1.68 लाख नकद व 960 ग्राम अफीम का दूध ले जाते गिरफ्तार किया।
प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने रकम के बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा अफीम का दूध शंकर लाल विश्नोई निवासी डी.एस. ढाणी हेमागुड़ा से खरीदना बताया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गहनता से पूछताछ जारी है।

Related posts

सराड़ा मुख्यालय पर निशुल्क पशु चिकित्सा,दवाई वितरण एवं परामर्श शिविर का किया आयोजन

Padmavat Media

ઓળખાણ અને બિઝનેસનું મહા સંગ્રામ એટલે બીઝ પ્રીમિયર લીગ

Padmavat Media

समाज सेविका गीता तिवारी का अभिनन्दन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!