Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तंत्र-मंत्र में फंसकर महिला टीचर घर से अलग रहने लगी, पति ने बाबा पर कराया केस; जयपुर के चाकसू में कई महिलाओं के साथ लिव इन में रहता है ढोंगी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 16, 2021 2:38 AM IST
  • फेसबुक पर खुद को CBI का अधिकारी बताता है ढोंगी बाबा

जयपुर में एक और ढा़ेंगी बाबा का काला कारनामा सामने आया है। ढोंगी बाबा कई महिलाओं के साथ ‘लिव इन’ रिलेशन में रह रहा है। उसने तंत्र-मंत्र से टीचर, गृहिणी व कई अन्य महिलाओं को अपने वश में कर रखा है। इतना ही नहीं, वह खुद को CBI का अधिकारी बताता है। ढोंगी के खिलाफ एक शिक्षिका के पति ने 2 दिन पहले चाकसू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में 3 महिलाओं का जिक्र किया गया है। फिलहाल चाकसू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी फंसी बाबा के जाल में

दिल्ली निवासी प्रोफेसर अशोक ने रिपोर्ट में बताया कि शहनवाज नाम का एक ढोंगी है। फेसबुक पर उसने खुद काे CBI का अधिकारी बता रखा है। वह तंत्र-मंत्र, जादू-टोना करता है और विवाहित महिलाओं काे प्रसाद खिलाकर अपने चंगुल में फंसा लेता है। उन्होंने बताया कि उसकी 2008 में शादी हुई थी। वे जुलाई 2020 तक एक साथ रहे। उनकी पत्नी भी टीचर है। उसी को ढोंगी ने अपने जाल में फंसा लिया। वह चाकसू में ही किराए का मकान लेकर रहने लगी है। अब पत्नी उसे तांत्रिक क्रियाओं के बूते परेशान करने की धमकी देती है। खुद शहनवाज भी उसे जादू टोने से मारने की धमकी देता है।

दिल्ली से जांच करने चाकसू पहुंचा

बकौल प्रोफेसर अशोक, पत्नी ढोंगी के चंगुल में फंस चुकी थी और घर नहीं जा रही थी। उसके दो बच्चे हैं। बच्चों की बात बोलकर कई बार उसे समझाने का प्रयास किया। कई लोगों ने उसे बताया कि वह 2015 से पति को छोड़ कर ढोंगी शहनवाज के संपर्क में है। पत्नी जुलाई 2020 से ही चाकसू में किराए का मकान लेकर ढोंगी के साथ लिव इन में रह रही है। जानकारी मिलने पर पति दिल्ली से पूरे मामले की सच्चाई पता करने के लिए चाकसू पहुंचा। चाकसू में आने पर लोगों ने ढोंगी के बारे में कई बातें कहीं। ढोंगी को पता लगा तो उसने फोन कर बर्बाद करने की धमकी देकर उसे वापस जाने को बोला। इसके बाद वह वापस दिल्ली चला गया।

रुपए ऐंठ रहा

अशोक ने रिपोर्ट में बताया कि ढोंगी ने उसकी पत्नी व अन्य दो अन्य महिलाओं को फंसा रखा है। वह पति को वश में करने के नाम पर उनसे रुपए ऐंठ रहा है। उसकी पत्नी एक सहेली है। वह भी टीचर है। ढोंगी ने उसे भी फंसा रखा है। उसके पति ने भी ढोंगी के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद 2 सहेलियों को बातों में फंसा कर अलग रहने के लिए बोला। उसे संदेह है उसके पास कोई अश्लील वीडियो, फोटो बने हुए हैं, जिससे वह दबाव में है। दोनों घर छोड़कर वहां पर रहती हैं। कई बार समझाने के बाद भी वे नहीं मानी। वह अक्सर पूजा-पाठ करने के नाम पर उनके पास आता-जाता है। तंत्र-मंत्र कर उनसे रुपए भी ऐंठता है। एफआईआर में तीन महिलाओं का जिक्र किया गया है। एक महिला चाकसू की ही रहने वाली है।

Related posts

अगर आपको कभी इंटरनेट पर ठगा गया है, तो ये वेब सीरीज़ आपको पसंद आएगी

Padmavat Media

12 फर्जी कंपनियां चला रही थी बंगाल के मंत्री की ‘करीबी’ अर्पिता, ओडिशा और तमिलनाडु से जुड़े तार

Padmavat Media

मेडिकल कैम्प के माध्यम से लोगों की होगी मुफ्त इलाज : डॉ0 राजकिशोरी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!