Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़नई दिल्ली

ताइवान की युवती की आपबीती: वो रोज गुड मॉर्निंग कहता था, फिर आए दिन ऐसा भरोसा देकर बनाता था संबंध

Reported By : Padmavat Media
Published : July 25, 2022 7:20 PM IST

ताइवान की युवती की आपबीती: वो रोज गुड मॉर्निंग कहता था, फिर आए दिन ऐसा भरोसा देकर बनाता था संबंध

गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर ताइवान की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छह माह पहले ही पीड़िता के संपर्क में आया था। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मूल रूप से ताइवान के झोंग हे सिटी न्यू ताईपाई निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह माह से सेक्टर-52 वजीराबाद में किराए पर रहती है।

पिछले फरवरी माह के अंतिम दिनों में उसकी दोस्ती रविंद्र विश्वकर्मा नामक युवक से हो गई। वह भी पीड़िता के पास वाले कमरे में ही रहता था। रविंद्र पीड़िता से रोजाना गुड मॉर्निंग करता था।

एक दिन रविंद्र ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया और उसी बहाने से शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में आए दिन आरोपी पीड़िता के साथ शादी की बात कहकर संबंध बनाता। पीड़िता के मुताबिक अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है और उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Related posts

समाजसेवी अब्दुल वाहिद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Padmavat Media

बायडी खेरवाड़ा में हुआ एक्सीडेंट

पवन जैन पदमावत को “इण्डियन एक्सीलेन्सी अवाॅर्ड” से नवाज़ा गया हैं। 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!