Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़नई दिल्ली

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरी, 5 की मौत, मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका

Reported By : Padmavat Media
Published : July 15, 2022 3:42 PM IST

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरी, 5 की मौत, मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली । दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गोदाम की निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका  है। स्थानीय लोग मलबे को हटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में करीब 15 मजदूर आए हैं। दमकल की चार गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर है। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

यह हादसा दिन के करीब 1 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या दीवार के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

मलबे को हटाने में काफी सावधानी बरती जा रही है। हाथ और जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। दीवार के निर्माण में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अलीपुर की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नज़र रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Related posts

ओनाड़ सिंह सिसोदिया को मेवाड़ संभाग मीडिया कॉर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया।

Padmavat Media

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ग्रीस यात्रा में चरमपंथ पर क्या बात हुई

Padmavat Media

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रिंस सिंह पटेल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!