Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

नवीन खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जयसमंद का उद्घाटन।

Reported By : Padmavat Media
Published : November 21, 2022 7:31 PM IST

नवीन खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जयसमंद का उद्घाटन।

 

रिपोर्ट सुरेश कुमार मीणा सरसिया सराडा तहसील जिला उदयपुर राजस्थान

नवीन खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जयसमन्द का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी सदस्य नई दिल्ली रघुवीर सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, पहले जयसमन्द खंड सराडा मैं आता था अब नया खंड बना है जिसके प्रथम खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पाठक होंगे, रघुवीर सिंह मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यालय का फ़ीता काट कर उद्घाटन किया

व डॉक्टर मनीष पाठक को कार्यालय मैं कुर्सी पर बैठाकर शुभकामनाएँ दी, कार्यक्रम के अथितियो मैं सीएमएचओ उदयपुर डॉ शंकर बामनिया,जॉइंट डायरेक्टर डॉक्टर ज़ुल्फ़िकार क़ाज़ी,जयसमन्द प्रधान गंगाराम मीणा, झल्लारा प्रधान धुलिराम मीणा, टीएसी मेंबर लक्ष्मीनारायण पंड्या, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सराड़ा गणेश लाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनलाल औदीच्य, गातोड सरपंच हमीरलाल मीणा, सेमाल सरपंच मांगीलाल मीणा, पूर्व वीरपुरा सरपंच देवीलाल मीणा, पूर्व श्यामपुरा सरपंच कन्हैया लाल मीणा, सराड़ा उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा, वीरपूरा उप सरपंच राम सिंह रहे। सभी अतिथियों का साफा और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और ब्लॉक के सभी डॉक्टर और फ़ील्ड स्टाफ, आशा, एएनएम, एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे, मंच का संचालन डॉ अनिल यादव ने किया। अंत मैं सभी अतिथियों का बीसीएमओ जयसमन्द ने धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

प्रभु और भक्त का संबंध बताती है भक्तमाल कथा-आचार्य प्रमोद दास

केंद्र की सियासत में बिहार: बीजेपी के छांव तले एक बार फिर नीतीश चले! शुरू हुआ मीटिंग का दौर, आरजेडी और कांग्रेस ने बुलाई बैठक

Padmavat Media

उदयपुर: श्रीराम पार्क में शुरू हुआ नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!