Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थानराज्य

नीलकंठ महादेव थाणा का दूसरा पाटोत्सव, सोमवार को भव्य भजन संध्या, उमड़ेगा भक्तो का सैलाब

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:46 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:46 PM IST

नीलकंठ महादेव थाणा का दूसरा पाटोत्सव, सोमवार को भव्य भजन संध्या, उमड़ेगा भक्तो का सैलाब

खेरवाड़ा/स्टेट हेड सतवीर सिंह पहाड़ा,खेरवाड़ा उपखंड के पंचायत समिति नयागांव के ग्राम पंचायत थाणा के संत सरोवर पाल पर स्थित प्राचीन भोलेनाथ नीलकंठ महादेव मंदिर का द्वितीय पाटोत्सव सोमवार 28 फरवरी को आयोजित होगा। मंदिर कमेटी के अनुसार पाटोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव जाकर पत्रिका वितरण की गई । ट्रस्ट के द्वारा कार्यक्रम को लेकर मंदिर पर बैठक आहूत कर कार्यकर्ताओं को अलग -अलग कार्य सोपे गए थे

। पाटोत्सव को लेकर रविवार को कार्यकर्ताओ व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया। प्रातः लघु रुद्र पूजन मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित होगा। सायं 5 से 8 बजे तक महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद रात्रि को विशाल भजन संध्या भजन सम्राट लेहरुदास वैष्णव व मंजू गुर्जर,शीला पटेल के द्वारा आयोजित होगा, यह प्राचीन भोलेनाथ नीलकंठ महादेव मंदिर खेरवाड़ा उपखंड का भव्य मंदिर है, मंदिर संत सरोवर की पाल पर मौजूद है,28 फरवरी को भक्तो का सैलाब पाटोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होगा,

Related posts

भीलवाड़ा : मूलनायक बड़े बाबा श्री पदम प्रभु भगवान पर महामस्तकाभिषेक हुआ ।

Padmavat Media

वल्लभनगर के नेताओं ने पाणुन्द को हमेशा अपने पिता की जागीर समझा – उदयलाल डांगी

राणा पुंजा जी भील की 501वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!