Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचाल समाज खड़क चौखला के अर्जुन पंचाल बने अध्यक्ष, त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के छह सदस्यों का भी हुआ निर्वाचन

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:48 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:48 PM IST

पंचाल समाज खड़क चौखला के अर्जुन पंचाल बने अध्यक्ष, त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के छह सदस्यों का भी हुआ निर्वाचन

उदयपुर /सतवीर सिंह पहाड़ा की रिपोर्ट,खड़क चाैखला के चुनाव छाणी के गणेशजी मंदिर परिसर में संपन्न करवाए गए। चुनाव पर्यवेक्षक ईश्वरलाल, विमलप्रकाश अाैर अजय पंचाल ने पंचाें के सर्व सहमति और चाैदह चाैखला के अध्यक्ष दिनेश पंचाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर भाणदा के अर्जुन लाेहार काे खड़क चाैखला के अध्यक्ष पद पर मनाेनीत किया। इस दाैरान त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के लिए छह सदस्याें का चुनाव किया गया। इसमें हितेश पंचाल, ईश्वरलाल पंचाल, रमेश पंचाल, प्रवीण पंचाल, रमेश पंचाल और देवीलाल को सदस्य मनोनीत किया। नए अध्यक्ष अर्जुन पंचाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। वहीं सभी को साथ लेकर चलने और समाज को एक पायदान और आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान चुनाव प्रभारी मुन्नालाल पंचाल, हितेश पंचाल, मणीलाल पंचाल, खड़क चौखला के पूर्व अध्यक्ष केबी पंचाल सहित गांवों के अध्यक्ष सहित समाजजन मौजूद रहे। जिनका भी चुनाव संपन्न करवाने में पूरा सहयोग रहा। इस दौरान व्यवस्था छाणी गांव की तरफ से की गई थी। बता दें कि खड़क चौखला में 32 गांव आते हैं, जिनकी सहमति से अध्यक्ष का निर्वाचन होता हैं उक्त जानकारी मनीष पंचाल ने दी, खेरवाड़ा से ब्यूरो हेड सतवीर सिंह पहाड़ा की रिपोर्ट।

Related posts

पीएमश्री विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर में विशेषज्ञों द्वारा ‘करियर डे’ वार्ताओं का आयोजन

Padmavat Media

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक डीजीटल एवं वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम आयोजित l

Padmavat Media

ग्राम पंचायत बड़ला में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों हेतु हुआ राजस्व गाँव की टीमों का चयन

Leave a Comment

error: Content is protected !!