Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की तलाश में आरोपी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 21, 2021 10:37 AM IST
पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की तलाश में आरोपी

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के खेडी गांव में पति ने पत्नी की चाकु के वार से हत्या (Murder) कर दी. हत्या के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया. इस हत्या के बाद से पुरे गांव में दहशत फैल गई. महिला का शव घर में खुन से लतपथ पड़ा होने की सुचना ग्रामीणों ने कलिंजरा थाना पुलिस को दी.

सीआई सुरेन्द्र सोलंकी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने महिला के शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों को वहां पर बुलाया गया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया.

सीआई सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. वहीं, महिला की हत्या (Rajasthan Crime) उसके पति ने ही की थी जिस पर हमने एक विशेष टीम का गठन कर दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी की लिए टीम को भेज दिया गया है और जल्द ही आरोपी पति गिरफ्तार हो जायेगा.

Related posts

चावंड में मुनि विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुई चातुर्मास मंगल कलश स्थापना

Padmavat Media

Gold Silver Price: लगातार चौथे सस्‍ता हो गया सोना और चांदी, महंगा होने से पहले करें खरीदारी

Padmavat Media

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!