Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करायें:- आशीष सिंह

Reported By : Padmavat Media
Published : July 2, 2022 4:15 PM IST
पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करायें:- आशीष सिंह
भूमि के कब्जों की शिकायतों का निस्तारण पुलिस बल के सहयोग करायें:- जिलाधिकारी
गलत आख्या पर कानूनगो एवं लेखपाल पर निलम्बन व सेवा सम्माप्ति की कार्यवाही की जायेगीः-अविनाश
भूमाफियों के साथ ही आसामाजिक, अपराधिक तथा दंबग लोगों पर कड़ी कार्यवाही करेंः-पुलिस अधीक्षक
 बिलग्राम एसएनबी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए  विधायक बिलग्राम-मल्लावां  आशीष सिंह आशू ने उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए शीध्र निस्तारण करायें और पात्र व्यक्तियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुछ जमीनों का बिना दाखिल खारिज हुए दूसरे व्यक्ति को बैनामा होने की शिकायत पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सहायक निबन्धक को कड़ी फटकार लगाई तथा अन्तिम चेतावनी देते हुए कहा अगर इसके बाद इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान आने पर निलबंन के साथ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। सरकारी एवं व्यक्तिगत भूमि पर हुए अवैध कब्जो की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी कानूनगों तथा लेखपालों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र की सभी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें और व्यक्ति भूमि के कब्जों की शिकायतों का निस्तारण पुलिस बल के सहयोग करायें। उन्होने कहा कि किसी भी भूमि के बैनामा कराने से पहले उक्त भूमि की जांच कर ले और किसी के दबाव में कोई गलत कार्य न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी शिकायतों में गलत आख्या आदि पाये जाने पर संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल के विरूद्व निलम्बन के साथ सेवा सम्माप्ति की कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि जेल से जमानत पर रिहा अपराधियों पर विशेष नजर रखें तथा गामीण क्षेत्रों में अवैध भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियों के साथ आसामाजिक, अपराधिक तथा दंबग लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 206 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि समस्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करायें।

Related posts

जैन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को भावी तीर्थकर माना : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री 

Padmavat Media

खेरवाड़ा में आचार संहिता लगते ही एक्शन में प्रशासन, नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग

Padmavat Media

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी से मुलाकात

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!