Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीति

बड़नगर कांग्रेस में इतना दम नहीं कि भाजपा को हरा सके- राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

Reported By : Padmavat Media
Published : August 4, 2023 2:58 PM IST

बड़नगर कांग्रेस में इतना दम नहीं कि भाजपा को हरा सके- राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

मनीष टोंग्या
बड़नगर (मध्यप्रदेश)। गुरुवार को बड़नगर विधानसभा में पधारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी अमेरिका, फ्रांस, रुस, या अन्य किसी भी देश में जाते हैं तो मोदी मोदी के नारे उस देश में गूंज जाते हैं। यह नारा मोदी का नहीं बल्कि हम 140 करोड़ भारतीय जनता का मान सम्मान बढ़ाने वाला नारा है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए नहीं देश के लिए कार्य करता है। आज मोदी को हराने के लिए सभी विपक्षी दल ने अपना नया गठबंधन I.N.D.I.A बनाया है। पर हमें अपनी पार्टी व देश के लिए काम करना है,चुनाव में भाजपा का एक ही उम्मीदवार होगा और वह है कमल का फूल, हम कमल का फूल के लिए काम करते हैं किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। पिछली बार बड़नगर में चुक हुई थी, नहीं तो कांग्रेस में इतना दम नहीं की वह भारतीय जनता पार्टी को हरा सके। यह बात गुरुवार को बड़नगर में पधारे राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं से कहीं। और कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर पार्टी का ध्वज फहराया उसके बाद भाजपा के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में अशोक पोरवाल अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण, विनोद शर्मा जिला भाजपा प्रभारी, बहादुरसिंह बोरमुंडला जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं सम्बोधित किया।

Related posts

Corona india Update : कोरोना का कम हुआ कहर, लगातार तीसरे दिन 50 हजार से कम आए नए मामले, 24 घंटे में 817 की मौत

Padmavat Media

अगर आपके पास है Rs 20 का Note तो घर बैठे कमा सकते हैं हजारों, जानें तरीका

Padmavat Media

उदयपुर के हितेंद्र के शव को भारत लाने के मामले में 15 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!