Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई की नई टीम घोषित ठाकूर प्रणव सिंह बने सह प्रभरी (सोशल मीडिया)

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2021 10:01 AM IST

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई की नई टीम घोषित ठाकूर प्रणव सिंह बने सह प्रभरी (सोशल मीडिया)

मुंबई : विधान सभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में भाजयुमो, मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने अपनी टीम घोषित करते हुए समाज के हर तबके के युवकों को शामिल करने की कोशिश की है। भाजयुमो मुंबई की नई टीम में छह मराठा, पांच ओबीसी, पांच उत्तर भारतीय, चार राजपूत, दो ब्राम्हण, दो दक्षिण भारतीय, दो गुजराती, दो एससी/एसटी और एक-एक सिंधी और मारवाड़ी समाज के युवकों को प्रतिनिधित्व दिया है। भाजयुमो, मुंबई की इस टीम को अब तक की सबसे संतुलित टीम कहा जा रहा है।

नयी टीम में अर्जुन मेघे, रोहन देसाई, विराज चोडणकर, रितेश सावंत, आशुतोष ठाकर, प्रवीण भानुशाली, दीपक सिंह, राहुल गुप्ता और आदित्य सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कमलेश डोके, मिलिंद वाडेकर और संतोष पालेकर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. केयूर प्रमाणिक, अजेश हेगड़े, राजेंद्र मोरे, एड. राजू चव्हाण, प्रद्युम्न सावंत, अविनाश दुलगच, जयकुमार थेवर, नितिन गुप्ता और विकेश जैन को सचिव बनाया गया है। पुरानी टीम में सोशल मीडिया के संयोजक पद की जिम्मेदारी संभालने वाले वेदांत लालवानी को फिर से वही जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही निहाल स्वरूप और प्रणव सिंह ठाकुर को सोशल मीडिया में सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

उदयपुर के हितेंद्र के शव को भारत लाने के मामले में 15 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Padmavat Media

दोस्तों ने मर्दानगी पर उठाए सवाल तो युवक ने ले ली वियाग्रा की ओवरडोज़, फिर जो हुआ…

Padmavat Media

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज महाराष्‍ट्र बंद, यहां जानें क्‍या रहेगा खुला और क्‍या रहेगा बंद

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!