Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

महा शिवपुराण के सत्रहवें  दिन ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजा पांडाल

Reported By : Padmavat Media
Published : July 30, 2022 6:26 PM IST

शिव आराधना से मनोकामना पूर्ण – वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज

 

 


आसोतरा – श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में चल रही शिव महापुराण कथा के सत्रहवें दिन शनिवार को वेदांताचार्य डॉ.ध्यानाराम जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सारे संसार से प्रेम करते है। शिव ही निरंकार है। नौ प्रकार के शब्द हर व्यक्ति के अंदर चलते हैं और किसी भी व्यक्ति को पता नहीं चलता, बाहर के शब्द ही लोग सुनते हैं। सौ-सौ बार जन्म लेने के बाद भी अज्ञानता के साथ मनुष्य अंदर के नौ शब्दों को नहीं सुन पाता है। देवी-देवता भी शिव की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि सुख हमें आत्मा मिलता है, लेकिन आत्मा ही नहीं होगी तो सुख कहां से आएगा। आत्मा को ही शिव कहा जाता है। आत्मा कभी भी नहीं मरती है। नम: शिवाय का तप करने से हर प्रकार का फल मिलता है। शिव आराधना से मनोकामना पूर्ण होती है। वेदांताचार्य महाराज ने प्रवचनों में कहा है कि ज्ञान रूपी प्रकाश भगवान के चरणों में ही होता है। दीपक का सुख अंधकार में ही मिलता है, उसी प्रकार परमात्मा के शरण में जानें से ही सुख की प्राप्ति होगी।

Related posts

नई मुंबई के पाम बीच रोड पर हिट एंड रन में दो भाइयों की मौत, आरोपी होटल मालिक की जमानत रद्द

Padmavat Media

पांडे विप्र फाउंडेशन उदयपुर शहर उपाध्यक्ष मनोनीत

Padmavat Media

उदयपुर की सफाई व्यवस्था और आवारा पशु समस्या को लेकर यशवर्धन राणावत ने ज़िला कलेक्टर से की मुलाक़ात, त्वरित कार्रवाई की मांग

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!