Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर छुड़वाया हिस्ट्रीशीटर

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2022 1:20 AM IST

महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर छुड़वाया हिस्ट्रीशीटर

पदमावत मीडिया/बाड़मेर । पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए इनामी वांटेड को परिवार के लोगों व महिलाओं ने हमला करके भगा दिया। वांटेड ने अपनी गाड़ी से पुलिस की गाड़ी को टक्कर भी मारी है। इससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है। वहीं वांटेड बदमाश फरार हो गया। घटना बाड़मेर जिले के रागेश्वरी थाने की है। पुलिस नाकाबंदी करवाकर बदमाश की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार रागेश्वरी थाने का हिस्ट्रीशीटर भगाराम की बेटी ने दो दिन पहले टांके में गिरने से मौत हो गई थी। मंगलवार को इसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। बुधवार को आरजीटी पुलिस मौका देखने व कार्रवाई करने के लिए वहां पर गई थी। पुलिस टीम को देखकर वहां पर बैठे हिस्ट्रीशीटर भगाराम भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके पकड़ कर गाड़ी में बैठा दिया था। तभी हिस्ट्रीशीटर के परिवार के लोगों व महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर छुड़वाया दिया। भगाराम अपनी गाड़ी से भागने के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर भी मारी। पुलिस की गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर गुड़ामालानी सहित अन्य थानों के जाब्ते को बुलाया गया। जिले में नाकाबंदी करवाई लेकिन भगाराम फरार हो गया। पुलिस ने वहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

एएसपी नरपतसिंह के मुताबिक बेटी के सुसाइड मामले में की जांच करने के लिए आरजीटी थानाधिकारी मय टीम गई थी। वहां बैठे भगाराम को पकड़ लिया लेकिन महिलाओं ने हमला करके छुड़वा दिया। टीमें तलाश में जुटी है। कुछ को हिरासत में लिया है।

3 हजार रुपए का इनामी है
पुलिस के अनुसार भगाराम पर जोधपुर कमिश्नरेट का वांटेड है। इस पर 3 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। वहीं आरजीटी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पकड़े जाने के बाद पुलिस के हत्थे से भागने में सफल हुआ।

Related posts

उदयपुर के कानोड में इलेक्ट्रिकल दुकान में हुई चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुए जेवरात बरामद

Padmavat Media

जैन संत डॉ.पदमचंद्र महाराज के जन्मदिवस पर सैनी परिवार द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरित

Padmavat Media

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के पाँच सदस्यीय सलाहकार मंडल का गठन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!