Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसार

माजावतो का गुड़ा में भव्य नवरात्रि पूर्णाहुति यज्ञ एवं जवारा विसर्जन में उमड़ी भक्तो की भारी भीड़ ।

Reported By : Padmavat Media
Published : October 25, 2023 11:25 AM IST

माजावतो का गुड़ा में भव्य नवरात्रि पूर्णाहुति यज्ञ एवं जवारा विसर्जन में उमड़ी भक्तो की भारी भीड़ ।

संवाददाता : ईश्वर लाल सुथार
सलूंबर । क्षेत्र के विख्यात गातोड़ जी धाम एवं मां नारसिह कालिका माता मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर भव्य पूर्णाहुति यज्ञ एवम जवारा विसर्जन का आयोजन हुआ जिसमें । इस आयोजन में आस पास के क्षेत्रों से लगभग 3 से 4 हजार लोगो ने भाग लिया और प्रभु गातोड़ जी और नारसीह माता का आशिर्वाद लिया । सुबह में यज्ञ हवन के उपरांत नेजा यात्रा निकाली गई जो गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर सरणी नदी तक गई और जवारा विसर्जन किया गया । इसके उपरांत भव्य महाप्रसाद का भक्तों ने लाभ लिया । इस मंदिर की महिमा अनोखी हैं यहां पर दूर दूर से श्रद्धालु आते है कोई भी समस्या हो यहां के भोपाजी नारा मीणा के तप और साधना और गातोड़ जी के आर्शीवाद से सभी का दुख दूर होता है । उक्त अयोजन में गांव के सभी नवयुवकों ने बढ़ चढ़ कर योगदान दिया । साथ ही सर्वसमाज की सेवाभावी सदभावना ही इतनी भारी भीड़ का जीवंत उदारहण है। इस आयोजन में भोपाजी नारा मीणा, ईश्वर सिंह माजावत, करण सिंह चुंडावत, लालशंकर पटेल, मोगा पटेल, देवी लाल चौबीसा उपस्थित रहे।

Related posts

सरपंच दुर्गा देवी भगोरा, ग्राम पंचायत सरेरा की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Padmavat Media

अहमदाबाद में शार्प आई इवेंट द्वारा विजय यादव व परविंदर सिंह के साथ कॉमेडी शो.

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!