Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

मुनि ससंघ के सानिध्य में धर्म की महती प्रभावना हो रही है ।

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 20, 2022 10:53 AM IST
Updated : June 20, 2022 11:43 AM IST

मुनि ससंघ के सानिध्य में धर्म की महती प्रभावना हो रही है ।

भीलवाड़ा । महावीर कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में  मुनिश्री शुभम सागर महाराज एवं मुनिश्री सक्षम सागर महाराज के सानिध्य में अभिषेक एवं शांति धारा की गई

इस अवसर पर मुनि श्री शुभम सागर महाराज ने धर्म देशना में कहा कि आत्म कल्याण के मार्ग के बिना मनुष्य कभी भी सिद्ध नहीं बन सकता।  मुनिश्री ने कहा कि आत्मा एक सूक्ष्म एवं चेतन आत्मा सत्ता है । जो आंखों से नहीं दिखती है इसे अनुभव किया जा सकता है।

मुनि श्री सक्षम सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म उत्कृष्ट है । धर्म पथ पर चलकर अपना कल्याण करना चाहिए।

मंदिर अध्यक्ष प्रकाश गोधा ने बताया कि इस उपरांत मुनि से संघ का आहार चर्या हुई । यहां समाज में काफी उत्साह है।  श्रावक गण अपने घरों में चौका लगाकर मुनि संघ को आहार चर्या करा कर पुण्य संचय कर रहे हैं।

  • भीलवाड़ा से प्रकाश चंद पाटनी की रिपोर्ट

Related posts

Rajasthan में इस साल Monsoon की बेरुखी बरकरार, नहीं बरस रहे आसमान में छाए काले बादल

Padmavat Media

पीएम मोदी के बयान पर केजरीवाल का हमला, बोले- मुफ्त शिक्षा और फ्री इलाज देकर क्या गुनाह किया?

Padmavat Media

लोकसभा चुनाव से पहले गींगला पुलिस ने 6 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!