Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राउप्रावि नेरा फला, खरबर अ में 66वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय विधालय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन।

Reported By : Padmavat Media
Published : November 17, 2022 6:39 PM IST

राउप्रावि नेरा फला, खरबर अ में 66वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय विधालय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन।

पंचायत समिति सराड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेरा फला, खरबर अ में आयोजित 66वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय विधालय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता सत्र 2022-23 का समापन कार्यक्रम कल परसाद तलाई स्टेडियम में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी सदस्य नई दिल्ली आदरणीय रघुवीर सिंह जी मीणा साहब के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 45 टीमों ने भाग लिया छात्र वर्ग में डीएवी जावर माइंस विजेता, नवीन पब्लिक स्कूल टीड़ी उप विजेता एवं छात्रा वर्ग में राउप्रावि रेला विजेता व स्टेप बाय स्टेप उदयपुर उप विजेता रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा ने की,विशिष्ट अतिथि में पूर्व जिला परिषद सदस्य शिव लाल मीणा, मोडीराम सेंबारा, खरबर अ सरपंच मुकेश कुमार मीणा, सराड़ा उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा, गौतम लाल मीणा नंबरदार, टीडी उप सरपंच थे।
अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को रॉकी व पारितोषिक वितरित किए गये एवं अनुशासन के साथ खेल खेलने व खेल को बढ़ावा देने का प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं विभाग के कर्मचारी गण व ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में खरबर अ सरपंच मुकेश कुमार मीणा उनकी टीम का पूर्ण सहयोग रहा। निर्णायक मांगीलाल मीणा, राजेंद्र मीणा, धर्म नारायण मीणा रहे, कार्यक्रम का संचालन रमेश मीणा ने किया।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों व दुकानदारों को पुलिस की नसीहत

Padmavat Media

वैक्सीन लगवाने पर ही पब्लिक प्लेस में दी जाएगी एंट्री, MP सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Padmavat Media

गेबीलाल लबाना, राजेश नायक, जय दशा माँ कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!