Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़तमिलनाडु

राखी मेले में प्रवासियों ने जमकर की खरीदारी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 25, 2022 6:54 PM IST

राखी मेले में प्रवासियों ने जमकर की खरीदारी

मदुराई/तमिलनाडु/दिनेश सालेचा । अग्रवाल महिला मंडल, मदुरै की ओर से दो दिवसीय अग्रवाल भवन में राखी मेला 2022 का आयोजन किया गया। प्रवासी संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपोलो हॉस्पिटल मदुरै के जनरल मैनेजर निखिल तिवारी ने रिबन कटिंग एवं दीप प्रज्वलित करके कियाइस दौरान अग्रवाल सभा अध्यक्ष सुरेशकुमार गुप्ता व सचिव रामकुमार बंसल सहित अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे । महिला मंडल अध्यक्ष सुमन गोयल ने बताया कि प्रति वर्ष राखी मेले का आयोजन करने का मुख्य लक्ष्य समाज की महिलाओं को सक्षम व समर्थ बनाना है । मेले में कपड़े, फैन्सी ज्वैलरी, राखियां, सूखा मेवा, खाखरा पापड़ व खाने- पीने सहित बच्चों के लिए गेम्स् आदि की स्टॉले रही । मेले में प्रवासी राजस्थानी व उत्तरभारतीय परिवारों सहित तमिलभाषी लोगों ने ख़ूब खरीदारी की एवं स्टालों पर खाने के व्यंजनों आदि का लुप्त उठाया । राखी मेले को सफल बनाने में महिला मंडल की महिलाओं का विशेष योगदान रहा । अंत मे महिला मंडल द्वारा सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।

Related posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेल के पदमावत का 25 को अहमदाबाद में आगमन पर रूप सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत.

Padmavat Media

ज्ञानपूर्वक होनेवाली क्रिया से धर्म बनता है – निपुणरत्न विजयजी

Padmavat Media

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!