Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़मनोरंजन

राज कुंद्रा के खाते में सीधे ट्रांसफर नहीं होती थी पोर्न रैकेट से होने वाली कमाई, क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ खुलासा

Reported By : Padmavat Media
Published : July 26, 2021 12:09 PM IST

मुंबईः अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के आरोप में फंसे व्यवसायी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की तह तक पहुंचने के लिए अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच की नजर राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के जॉइंट बैंक अकाउंट पर है. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक इस एकाउंट में कई बार विदेशों से अलग-अलग रुट के जरिए पैसे ट्रांसफर हुए हैं, जिसमें अफ्रीका और लंदन के नाम शामिल हैं.

क्राइम ब्रांच इस एकाउंट की जांच में जुटी है और इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है. क्राइम ब्रांच में सूत्रों के मुताबिक विदेशों से अलग-अलग रुट के जरिए जो पैसे इस जॉइंट एकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं, उसकी जानकारी इनकम टैक्स से छुपाई गई है और यही उनके शक की सबसे बड़ी वजह है.

क्राइम ब्रांच के सामने राज कुंद्रा के कर्मचारियों ने यह खुलासा किया था कि पोर्न रैकेट के जरिए जो करोड़ों रुपयों की कमाई होती थी, वो पहले लंदन भेजी जाती थी और फिर वहां से दूसरे रूट्स के जरिए राज कुंद्रा तक पहुंचती थी. राज कुंद्रा की सीक्रेट अलमारी के एक बॉक्स से जो 51 वीडियोज बरामद हुए हैं, उसकी जांच में क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है. उन दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, जो इस अलमारी से बरामद हुए हैं.

बता दें, राज कुंद्रा को बीते 20 जुलाई को ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह पॉर्नोग्राफी फिल्में बनाने और इन्हें पब्लिश करने के मामले में लिप्त हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं, इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं.

Related posts

सेंसर बोर्ड ने Kangana Ranaut की फिल्म Emergency को नहीं दिया सर्टिफिकेट, अब एक्ट्रेस ने मजबूरन उठाया ये कदम

Padmavat Media

“मुझे अपने पार्टनर के स्तनों के बीच की गहराई को चूमना अच्छा लगता है”

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने संगठन का किया विस्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!