Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 11, 2022 7:33 PM IST

रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

राजस्थान के बारां के जिले के अटरू थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है. एक पिता की ओर से अपनी 15 वर्षीय बेटी से पांच माह से देह शोषण करने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल और बयान दर्ज करवाए गए हैं.

अटरू थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसमें बताया कि उसका पिता उसके साथ करीब पांच माह से देहशोषण कर रहा है. रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता की मां की कुछ माह पहले ही मृत्यु हो गई थी. इसके बाद उसके पिता ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली थी. वहीं, सौतेली मां भी करीब पांच महीने पहले ही परिवार को छोड़कर चली गई.

इसके बाद उसका पिता पीड़िता के साथ लगातार करीब पांच माह से देहशोषण कर रहा है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट और नाबालिग से देहशोषण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना और बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर ली है.

Related posts

पदमावत मीडिया 11वें वर्ष में प्रवेश : आपका भरोसा ही हमारी ताकत है

Padmavat Media

बिलग्राम में बीजेपी नगर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Padmavat Media

फाईट अगेंस्ट क्रिमिनल अखबार के संपादक और भारतीय पत्रकार संघ महाराष्ट्र अध्यक्ष मोहम्मद सईद शेख को दादा साहेब फालके आईकोन अवार्ड फिल्म में महाराष्ट्र राज्य सिनियर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!