Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यविदेश

रूस में भारतीय मजदूर की मौत की खबर, मृत युवक के शव को भारत में लाने के लिए मा, पत्नी, बच्चो ने प्रशासन से लगाई गुहार, दो माह से शव का इंतजार।

Reported By : Padmavat Media
Published : October 12, 2021 6:57 PM IST

रूस में भारतीय मजदूर की मौत की खबर, मृत युवक के शव को भारत में लाने के लिए मा, पत्नी, बच्चो ने प्रशासन से लगाई गुहार, दो माह से शव का इंतजार।

उदयपुर/सतवीर सिंह पहाड़ा ब्यूरो हेड़ । उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के ग्राम पंचायत करावाड़ा के जनजाति बहुल क्षेत्र के ग्राम गोड़वा के निवासी हितेंद्र गरासिया जो कि चार माह पूर्व परिवार का पालन पोषण करने मजदूरी लिए रूस गया जिसको गांव के पास के ही साथी से वीजा निकालकर रूस गया, बीते दो माह पूर्व अचानक एंबिसी के मार्फत सूचना आई कि हितेंद्र नामक जो युवक रसिया में गया था उसकी वहा मौत हो गई है इसके बाद परिजनों ने जो व्यक्ति वीजा निकालकर ले गया उससे संपर्क किया तो एक बार उस व्यक्ति से बात हुई जिसको परिवार वालो ने बताया कि हितेंद्र की मौत की खबर आई है क्या मामला है तो उसने बताया की मुझे पता नहीं है फिर परिवार ने मिलकर इसकी वास्तविकता की जानकारी के लिए भारत के मंत्रालय, एंबिसी से ओर रूस के मंत्रालय से संपर्क किया और ई-मेल द्वारा भेजा ओर उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा से भी मिलकर पूरी बात बताई उन्होंने भी हितेंद्र के पासपोर्ट आधार कार्ड वगेरह सब ले कर दिल्ली मंत्रालय को भेजे लेकिन अभी दो महीने हो गए घर परिवार वालो को शव का इंतजार है, मीडिया की टीम ने मर्तक युवक के घर जाकर इस मामले की जानकारी ली तो घर से उनके चाचा, पत्नी, मा, बच्ची ने पूरी जानकारी बताई, मृतक के चाचा बाबूलाल गरासिया ने बताया कि मेरे भतीजे की संदिग्ध मौत की खबर हमे प्रशासन से मिली हमने वीजा निकालकर ले जाने वाले व्यक्ति से भी बातचीत करनी चाही लेकिन नहीं हो पाई, फिर जयपुर का व्यक्ति से रूस में लोगो को वीजा निकालकर ले जाकर काम पर लगाता है उससे भी बातचीत की, वह बिल्डर जब से मौत कि ख़बर मिली तब से हमारे परिवारजन से बात करता था कि उसकी डैथ बॉडी अभी पुलिस जांच में है हम रिपोर्ट वगेरह हो जाने के बाद हम सब मिलकर आपसी मदद करके भी बॉडी को जल्द ही घर पर जल्द पहुंचाएंगे आप निश्चित रहे ओर ज्यादा किसी को नहीं बताए, लेकिन विगत 15 दिनों से उस व्यक्ति ने भी बातचीत करना बंद कर दिया है, मीडिया को उसकी पत्नी बताया कि मेरे पति की मौत केसे हुई उसकी रिपोर्ट ओर मेरे पति का शव घर पर भिजवाया जाए, वहीं बच्चो ने भी सरकार से यही निवेदन किया है कि हमारे पिताजी की डैथ बॉडी घर लाने में हमारी मदद करे, उमदराज मा ने बताया कि मेरे बच्चे की शक्ल मुझे बता दो, घर में जब से समाचार मिला है तब से पूरा परिवार दुखी ओर शोक में लीन है, पड़ोसी ओर ग्राम वासी रिश्तेदार आकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं, घर में कमाई करने वाला यही व्यक्ति था, बच्चे पढ़ाई कर रहे है, परिवार जन राज्य सरकार, केंद्र सरकार से भी यही उम्मीद लगाए बैठे है कि जल्द ही हितेंद्र का शव वतन घर पहुंचे, ईधर पहाड़ा थाना अधिकारी नागेंद्र सिंह भी शव को भारत लाने के पूरी कोशिश कर रहे है,बावलवाडा मंडल के नवल सिंह, अनिल डोडा, जयदीप फड़ीया, ममता मीणा, धूलेश्वर कलाल, ललित जोशी, जसवंत सिंग, राकेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी परिवार से घर जाकर मुलाकात कर ढाढस बंधाया, प्रतिनिधित्व मंडल ने पहाड़ा थाना अधिकारी के मार्फत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द ही शव भारत लाने की मांग की है ।

Related posts

धर्म शुद्ध हृदय में ठहरता है- साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

बाबा रामदेव जी की समाधि पर भगवान दास ने परिवार संग टेका माथा, पूजारी हनुमान सिंह तंवर ने विधिवत कराई विशेष पूजा

Padmavat Media

वल्लभनगर के दरौली में महिला जागरूकता शिविर, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!