Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

रेस्टोरेंट के टिशू पेपर पर तिलकधारी पंडित का फोटो,विप्र सेना ने जताया विरोध किए नष्ट टिशू पेपर

Reported By : Padmavat Media
Published : June 1, 2023 7:14 PM IST

*कल दिनांक 31 मई, 2023 को विप्र सेना को जानकारी मिली कि शक्तिनगर स्थित पंडित जी पावभाजी नाम से संचालित रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में जो टिशू पेपर उपयोग में लिया जा रहा है उस पर रेस्टोरेंट के नाम के साथ लोगो के रूप में जनेऊ, तिलक धारी पण्डित का फोटो लगा रखा है और यह पेपर हाथ पोछने आदि में उपयोग हो रहा है। जिस पर आज दोपहर विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम जी मेनारिया, प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित के नेतृत्व में रेस्टोरेंट पहुंच कर संचालक को विरोध दर्ज कराया। ऐसे टिशू पेपर को तुरन्त बैंड करने को कहा। संचालक ने तुरन्त अपनी गलती मानते हुए सभी से माफी मांगते हुए इन टिशू पेपर को हटाकर नष्ट करने को कहा औऱ भविष्य में ऐसी कोई गलती पुनः नही होने का आश्वासन भी दिया। विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा की भविष्य में अगर बाहम्ण के मान – सम्मान बिन्दु का जब भी अपमान होगा तो विप्र सेना उसका उग्र विरोध करेगी। यह जानकारी जिला महामंत्री संजय बोड़ा ने दी। विरोध दर्ज कराने में यशवंत पालीवाल, राजेश भट्ट,भरत शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।*

Related posts

फिनकेयर स्मॉल बैंक के द्वारा डिजिटल साक्षरता बैठक रखीं -झाड़ोल

Padmavat Media

“मैं लिखता हूं, क्योंकि मुझसे लिखे बिना नहीं रहा जाता” – प्रिंस सिंह पटेल

Padmavat Media

लौटाना में कॉन्स्टेबल की हत्या को लेकर की श्रद्धांजलि अर्पित

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!