Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ग्रीस यात्रा में चरमपंथ पर क्या बात हुई

Reported By : Padmavat Media
Published : June 26, 2021 8:12 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ग्रीस यात्रा में चरमपंथ पर क्या बात हुई

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिनों की ग्रीस की यात्रा हैं. यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने अपने समकक्ष निकोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय संबंधों, चरमपंथ और सीमा पार आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.

दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में विचारों का समग्र रूप से आदान-प्रदान हुआ है.”

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने भारत और ग्रीस के बीच व्यापार और निवेश, विज्ञान और टेक्नॉलॉजी, संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को लेकर संतोष जाहिर किया है. दोनों देश इन क्षेत्रों में और सहयोग बढ़ाने के लिए भी तैयार हुए हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ग्रीस इस बात पर भी सहमत हैं कि कानून का शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता के लिए सम्मान अंतरराष्ट्रीय संबंधों का बुनियादी सिद्धांत होता है और सभी को इसका पालन करना चाहिए.

Related posts

जावद सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण शुरू, दीपिका कुंवर बनी पहली लाभार्थी

Padmavat Media

सबसे सस्ते स्मार्टफोन के सामने 4 चैलेंज : सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन 4000 रुपए से भी कम, इससे कम में बेहतर फीचर और लंबी बैटरी वाला फोन देना सबसे बड़ी चुनौती

Padmavat Media

27 रथों द्वारा 7 फेरी के माध्यम से होगा पंचकल्याणक महोत्सव का समापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!