Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधायक रोज कर रही है प्रचार, वास्तविकता में नहीं लग रहा शिविर……..

Reported By :
Published : June 9, 2023 7:09 PM IST

विधायक रोज कर रही है प्रचार, वास्तविकता में नहीं लग रहा शिविर 

लूणदा में सार्वजनिक पुस्तकालय में मंहगाई राहत शिविर का मामला

पाणुन्द।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाएं जा रहे मंहगाई राहत शिविर में बड़ी खामी सामने आर्ई है। भीण्डर उपखण्ड क्षेत्र के लूणदा गांव की सार्वजनिक पुस्तकालय में मंहगाई राहत का स्थाई कैम्प लगाने के आदेश के बावजूद कैम्प नहीं लगाया जा रहा है। जबकि वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत रोजाना सोशल मीडिया पर इसका प्रचार कर रही है। इसको लेकर जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने उदयपुर जिला कलक्टर को पत्र लिखकर इस प्रकार के फर्जी कैम्प को तुरंत प्रभाव से निरस्त करके जनता को सही सूचना दिलवाने की मांग की।

विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा सोशलमीडिया पर डाली गई पोस्ट

पत्र में बताया कि भीण्डर उपखण्ड अधिकारी 20/4/23 के आदेशानुसार लूणदा सार्वजनिक पुस्तकालय में दिनांक 20/4/23 से 30/6/23 तक स्थाई केम्प लगाने का आदेश दिया गया है। साथ ही विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा भी रोज सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी जा रही है। उस क्षैत्र में अपनी जन संवाद यात्रा में गया था। वहाँ कई लोग समस्या निवारण हेतु आये हुए थे।मैंने पाया कि वहाँ पर कोई केम्प नहीं लगा हुआ है और ना ही कोई ज़िम्मेदार कर्मचारी वहाँ उपस्थित था। वहाँ पर कुछ बच्चे जरुर पढ़ाई कर रहे थे जो बिजली गुल हो जाने के कारण बाहर बैठे थे।

जिला कलक्टर से मांग हैं कि सरकारी थोथी घोषणाओं की तरह यह केम्प भी ख़ाली काग़ज़ों पर ही चल रहे हैं। बार बार सोशल मीडिया पर डाल कर वैसे ही वाहवाही लूटी जा रही है। कृपया ऐसे फ़र्ज़ी केम्पों को निरस्त कर जनता को राहत दिलायें।साथ ही पुस्तकालय में बच्चों की सुविधा के लिए इन्वर्टर लगाने का आदेश करावें।

– लूणदा के सार्वजनिक पुस्तकालय में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर पहुंचे, जहां कैम्प ही नहीं लगाया हुआ था।

Related posts

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना खेरवाड़ा की कार्यकारिणी का गठन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम नीलकंठ महादेव पर हुआ आयोजित

Padmavat Media

सराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिन मे दो हादसे मासूम छात्रा ओर युवक की पर मौत

Padmavat Media

पहले चीन और अब तालिबान के आगे कमज़ोर हो गया भारत- बोले भाजपा सांसद

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!