Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2023 6:29 PM IST

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं पृथ्वी विज्ञान फैकल्टी के चेयरमैन प्रो.बी.आर.बामनिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करने हेतु सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक पायल पंचोली ने उदयपुर के सन्दर्भ में प्रदूषक कारकों को सीमित करने के उपाय बताए। स्वागत उदबोधन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीना बया ने दिया। संयोजक डॉ. संध्या पठानिया ने प्रतिभागियों को संगोष्ठी के विषय से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. शिवानी स्वर्णकार, डॉ. बी .एल.मीणा, श्रीमती मंजू शेखावत एवं सुश्री सुरभि तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अंगदान जीवनदान महाभियान का मुख्यमंत्री गहलोत ने किया आगाज।

Padmavat Media

श्री केदारनाथ ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

Padmavat Media

राजस्थान विधानसभा की नई डायरी में भगवान महावीर स्वामी के चित्र का समावेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!