Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संस्कृति के बचाव के लिए संस्कारो की शुरुआत घर से ही करनी पड़ेगी – राजपुरोहित   

Reported By : Padmavat Media
Published : April 2, 2022 1:27 AM IST

संस्कृति के बचाव के लिए संस्कारो की शुरुआत घर से ही करनी पड़ेगी – राजपुरोहित   

 

स्थानीय सेंट एंस सेकंड्री स्कुल जालौर में आज सनातन नव वर्ष एवं राजस्थान दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के अमक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया | कार्यक्रम में बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर सब का मनमोह लिया |

बच्चो द्वारा अपनी संस्कृति के अनुरूप नव वर्ष के महीनो एवं उनमें आने वाने त्योहारों का तख्तियो पर लिख प्रदर्शन किया | खुशाल सर कविता के माध्यम से बच्चो में साहस और शक्ति का संचार किया आपने बताया किस तरह हमारी धोरो की धरती, वीर वीरांगनाओ के अदम्य साहस की गाथा गाती है। प्रधानाध्यापिका ममता राजपुरोहित ने आज के युग में अपनी संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने हेतु घर की महत्ता पर विशेष जोर दिया |

उन्होंने बताया संस्कारो का संचार हमे घर से करना होगा तभी संस्कृति बच पाएगी | हमारी धरोहर को बचाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है |

कार्यक्रम के अंत में निर्देशक किशोर राजपुरोहित ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया कार्यक्रम संचालन मोनिका व्यास एवं भगवती सुन्देशा ने एवं संयोजक मीनाक्षी चौधरी ने किया |

कार्यक्रम में व्यवस्थापिका पिंकी राजपुरोहित , सह प्रधानाध्यापिका जयश्री दवे सहित शिक्षिका अंकिता टाक, लता वैष्णव, रेखा सोलंकी, सहित अन्य सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे |

Related posts

जैनाचार्य श्री कामकुमारनंदी जी की हत्या से बड़नगर जैन समाज में आक्रोश व ज्ञापन दिया

Padmavat Media

प्रो.अमेरिका सिंह की आरएसडब्लूएम लिमिटेड के प्रसिडेंट मनोज शर्मा से शिष्टाचार भेंटवार्ता

अवैध संबंध के शक में महिला पुरुष को बांधकर पीटा, बाल भी काटे, मामला दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार, मानवीयता को किया शर्मसार

Leave a Comment

error: Content is protected !!