Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

सखियो की बाड़ी केन्द्रो पर मनाया गया योग दिवस

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2023 3:46 PM IST

IIFL फाउंडेशन द्वारा संचालित सखियो की बाड़ी केन्द्रो पर योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे सखियो की बाड़ी केन्द्रो की नन्ही बालिकाओं द्वारा योग का अभ्यास किया गया और दक्षा साथियो ने बालिकाओं को योग के फायदे एवं लाभो के बारे में बताया ।

इस अवसर पर बोलते हुए IIFL फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती मधु जैन ने बताया की स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है अतः सखियो की बाड़ी केन्द्रो की सभी बालिकाओं को योग एवं प्राणायाम करवाने की आवश्यकता है ।
राजस्थान में १२ जिलों में संचालित सखियो की बाड़ी के ११३४ केन्द्रो की 34000 बालिकाओं ने योगाभ्यास किया और केन्द्रो की दक्षा साथियो ने बालिकाओं को योगा के गुर सीखाए
सखियो की बाड़ी कार्यक्रम बालिकाओं की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के कौशल को बढ़ाने हेतु संचालित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के द्वारा राजस्थान में महिला साक्षरता की दर को बढ़ाने एवं आदिवासी बाहुल्य इलाके में महिलाओ को रोजगार से जोड़ने एवं उनके कौशल विकास पर सतत प्रयास किया जा रहा है

Related posts

ईश्वर लाल सुथार हुए जोधपुर में जीव दया सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित

Padmavat Media

अन्याय असत्य से ही प्रारम्भ होता है- साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के छात्र सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे पीयूष सिंह पटेल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!