Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़मेघालय

सराड़ा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।

Reported By : Padmavat Media
Published : September 5, 2022 8:23 PM IST

सराड़ा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।

उदयपुर के सराडा तहसील में  शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2022 पंचायत समिति सभागार में प्रधान महोदया सराडा श्रीमती बसंती देवी के मुख्य आतिथ्य में एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान दुर्गेश कुमार मेनारिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस अवसर पर उप प्रधान महोदया श्रीमती गंगा पटेल, पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री यादव साहब, सराडा तहसीलदार महोदय श्रीमती कीर्ति भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीचंपालाल व्यास पूर्व आरपी बालकृष्ण मीणा भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, सराडा सरपंच व उपसरपंच नावेद मिर्जा, के साथ विभिन्न पंचायतों के peeo, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी आदि विशिष्ट अतिथियो की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया ब्लॉक स्तर पर 1 से 5 वर्ग श्री वेलचंद पटेल अध्यापक राउप्रावि पगारा फला , में 6 से 8 वर्ग में ओमप्रकाश सालवी,राउप्रावि डेकली, 9से 12वर्ग में श्री सतीश कुमार मीणा प्राध्यापक राउमावि सराडा को ब्लॉक स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व आर पी श्री बाल कृष्ण मीणा को कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यालय के आर पी कमलेश कलाल, भगवान लाल पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रदीप कुमार चौबिसा शा.शिक्षक राउमावि सेपुर ने किया।

Related posts

उदयपुर में फिर की गई मूर्ति खंडित

Padmavat Media

फाईट अगेंस्ट क्रिमिनल अखबार के संपादक और भारतीय पत्रकार संघ महाराष्ट्र अध्यक्ष मोहम्मद सईद शेख को दादा साहेब फालके आईकोन अवार्ड फिल्म में महाराष्ट्र राज्य सिनियर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

Padmavat Media

छत्तीसगढ़ प्रदेश कमिटी एवं गढ़वा तथा पलामू जिला कमिटी भंग

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!